फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two years and 6 months imprisonment for motorcycle theft accused

Siddharthnagar News: मोटरसाइकिल चोरी के दोषी को दो वर्ष 6 माह की कैद

Fri, 15 Mar 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two years and 6 months imprisonment for motorcycle theft accused
बांसी। अपर सत्र न्यायाधीश बांसी मोहम्मद शफीक ने बृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल चोरी के दोषी अरुण पासवान को दो वर्ष छह माह की कैद और आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा से दंडित किया है। मोटरसाइकिल चोर अरुण पासवान पुत्र जयराम ग्राम देवभरिया थाना बांसी के कब्जे से तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने 29 अगस्त 2021 को चोरी की आठ मोटरसाइकिल व तमंचा कारतूस बरामद कर कोतवाली बांसी में केस दर्ज कराया था। विवेचना उपरांत आरोपी अरुण पासवान के विरुद्ध मुकदमे में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया।
विज्ञापन

सुनवाई के बाद अभियुक्त अरुण पासवान को दोषी करार कर अपर सत्र न्यायाधीश बांसी मोहम्मद शफीक ने दो वर्ष छह माह का सश्रम कारावास व आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा से दंडित किया है। यह भी आदेश किया कि जेल में बिताई गई अवधि समायोजित होगी। अभियोजन की पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ईश्वर चंद्र दूबे ने किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed