फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two storks die due to electrocution

करंट की चपेट से दो सारसों की मौत

Sun, 10 Jul 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two storks die due to electrocution
करंट की चपेट से दो सारसों की मौत
विज्ञापन

उसका बाजार। उसका थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत बरदहा के टोला श्रीनगर में शनिवार को करंट की चपेट में आने से दो सारसों की मौत हो गई। वनकर्मियों ने दोनों सारस को दफना दिया।
ग्रामीण अवधराज ने बताया कि तीन सारस उड़ते हुए जा रहे थे। तभी ऊपर से गुजरे बिजली के तार से एक सारस टकरा गया। वह बुरी तरह से झुलसकर जमीन पर गिर गया। इसी बीच दूसरे सारस को भी हल्का झटका लगा। वह भी लड़खड़ाते हुए जमीन पर गिर गया। ग्रामीण जब तक वहां पहुंचते, तब तक एक सारस ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

दूसरे सारस को बचाने का प्रयास ग्रामीणों ने किया। जैसे ही लोग उसे लेकर मृत सारस के पास पहुंचे, कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। इनके साथ उड़ रहे तीसरा छोटा सारस भी वहां से कुछ देर बाद उड़ गया। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि तीसरा सारस इसी जोड़ी का बच्चा रहा होगा। जानकार बताते हैं कि अगर सारस पक्षी की जोड़ी में किसी एक की मृत्यु हो जाती है तो दूसरे की भी दम तोड़ देने की आशंका रहती है। वन दारोगा निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलने पर वन कर्मी वहां पहुंचे और दोनों मृत सारसों को दफन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed