{"_id":"6858426c65bd0c8fb80ec765","slug":"two-people-hanging-out-drinking-giri-bijli-tea-near-the-hotel-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139814-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हाेटल के पास गिरी बिजली चाय पी रहे दो लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हाेटल के पास गिरी बिजली चाय पी रहे दो लोग झुलसे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बायताल गांव के पास ईंट भट्ठे के पास एक चाय की दुकान के पास पेड़ पर बिजली गिर गई। इस हादसे में चाय पी रही एक महिला और एक पुरुष झुलस गए।
आसपास के लोगों की मदद से उन्हें एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। क्षेत्र के बायताल गांव निवासी रफीक (60) पुत्र यार मोहम्मद व उसी गांव की निवासी जैबुन्निशा पत्नी आशा मोहम्मद गांव के समीप भट्टे के पास स्थित होटल के बगल शाम को लगभग चार बजे के आसपास चाय पी रहे थे। बताया जा रहा है कि इस बीच बगल के एक पेड़ पर बिजली गिर गई, जिससे वहां बैठे दोनों उसकी चपेट में आने से झुलस गए। इसके बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई।
दुकान के पास मौजूद अन्य लोगों ने परिवार को जानकारी दी। इसके के बाद भवानीगंज के एक निजी अस्पताल पर लेकर गए, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इसमें महिला ठीक है। जबकि, बुजुर्ग की हालत ठीक नहीं है।