{"_id":"6203ff1dd11c5328f9137e22","slug":"two-laborers-hit-by-goods-train-one-died-siddharthnagar-news-gkp4263818104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आए दो मजदूर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आए दो मजदूर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालगाड़ी की चपेट में आए दो मजदूर, एक की मौत
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। शोहरतगढ़-चिल्हिया मार्ग पर स्थित छतहरा गांव के पास बुधवार को मालगाड़ी की चपेट में आने रेलवे के विद्युतीकरण में कार्य कर रहे मजदूर की मौत हो गई। एक अन्य मजदूर भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है।
गोंडा-गोरखपुर रेलखंड पर विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। इस रूट पर जगह-जगह मजदूर कार्य में लगे हुए हैं। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-छतहरा के बीच छतहरा गांव के समीप रेल विद्युतीकरण लाइन पर बुधवार को चार मजदूर कार्य रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी बढ़नी से गोरखपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में दो मजदूर आ गए।
लोगों के मुताबिक, ठेकेदार के चार मजदूर रेल पटरी में जेनरेटर के माध्यम से होल कर रहे थे। ड्रील मशीन के तेज आवाज से मालगाड़ी का हॉर्न नहीं सुन पाए। शायद, इसी वजह से वे चपेट में आ गए। घायल मजदूर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। स्टेशन अधीक्षक चिल्हिया आरके राय ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। ठेकेदार अपने मजदूरों को कहां ले गए और मजदूर कहां के रहने वाले थे, इसकी जानकारी नहीं है।