फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   two killed and two injured in road accident in siddharth nagar

Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, युवक की मौत, दो घायल

Mon, 25 Jul 2022 02:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Jul 2022 02:30 PM IST
सार

गोल्हौरा एसएचओ छत्रपाल सिंह ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गई थी। तीनों घायलों में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। माधव ने शादी के पहले की कार खरीदी थी, जिसमें हुए हादसे में उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।

विज्ञापन
two killed and two injured in road accident in siddharth nagar
मृत्यु - फोटो : istock

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा थानाक्षेत्र के बरगदवा के पास ईंट भट्ठे के पास पुलिया में रविवार रात में अनियंत्रित कार को खाई में गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कार में फंसे चार घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जिला अस्पताल में भेजा।
विज्ञापन


गोल्हौरा थानाक्षेत्र के बरगदवा के पास ईंट भट्ठे के पास पुलिया के समीप अनियंत्रित कार को नीचे गिरने में जख्मी हुए शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुरहिया गांव निवासी माधव शुक्ल (20) पुत्र घनश्याम शुक्ल की मौत हो गई। उन्हें गंभीर स्थिति में भर्ती किया गया था, जहां कुछ देर इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुरहुरिया निवासी प्रेम शर्मा (20) एवं चिल्हिया थाना क्षेत्र के बेलगड़ा निवासी बल्लू यादव (28) पुत्र महेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर होने पर बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।तीनों रविवार शाम इटवा जाने के लिए कार से निकले थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में गोल्हौरा एसएचओ छत्रपाल सिंह ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गई थी। तीनों घायलों में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

दो माह पहले ही हुई थी शादी

परिजन के मुताबिक तीन मई को ही माधव शुक्ल का विवाह हुआ था। मौत की खबर सुनकर मां मीना और पत्नी प्रीति रो-रोकर बेहोश हो जा रही है। घटना की सूचना से पूरे गांव में मातम छा गया है। माधव ने शादी के पहले की कार खरीदी थी, जिसमें हुए हादसे में उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed