{"_id":"62d464af0194b76887528458","slug":"two-died-in-road-accident-siddharthnagar-news-gkp444036383","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार खंडहर मकान में घुसी, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार खंडहर मकान में घुसी, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार व लोग। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित कार खंडहर मकान में घुसी, दो युवकों की मौत
- इटवा थाना क्षेत्र के हथियावां चौराहे के बेलबनवा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज/ शाहपुर। इटवा थाना के क्षेत्र के हथियवा चौराहे से हरिजोत जाने वाली सड़क से अंदर जाने वाली मार्ग पर रविवार को हादसा हो गया। कार अनियंत्रित होकर खंडहर मकान में घुस गई। कार में सवार दो की मौत हो गई। वहीं, तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार इटवा थाना क्षेत्र के बेलबनवा गांव निवासी पांच साथी कार में सवार होकर घूमने निकले थे। हथियवा चौराहे से हरिजोत जाने वाली सड़क से अंदर जाने वाली मार्ग की तरफ चले गए। कुछ दूर आगे जाने के बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंडहर मकान में घुस गई।
हादसे में बेलबनवा गांव निवासी राजकुमार पुत्र अनूप चंद्र (18) व एजाज पुत्र सफीकुल्लाह (17) की मौत हो गई है। दोनों कार में आगे की सीट पर बैठे थे। वहीं, बृजेश पुत्र गुरुप्रसाद (18), दौलतराम पुत्र बंसीलाल (19), चंदूलाल पुत्र बलराम (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का बस्ती में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना जब घरवालों को मिली तो कोहराम मच गया। घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
मुंबई में कमाते थे एक साथ
गांव वालों का कहना है कि पांचों दोस्त थे और मुंबई में कमाते थे। बकरीद से पहले वे घर आए थे। पांचों दोस्त कार से घूमने निकले थे कि घर वालों को हादसे की खबर मिली।