फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two corona positve case found in siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 90

Wed, 27 May 2020 09:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
two corona positve case found in siddharthnagar
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

सिद्धार्थनगर जिले में बुधवार को दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन दोनों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। वहीं से सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट में दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति 13 मई को मुंबई से गांव लौटा था। गांव के विद्यालय में क्वारंटीन था। बताया जा रहा है कि 24 मई को तबीयत खराब होने पर परिजन उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां संदिग्ध दिखने पर 25 को उसके लार के  सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन


इसके डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक पांच दिन पूर्व दिल्ली से आया था। डुमरियागंज में स्क्रीनिंग के बाद उसे क्वारंटीन किया गया था। तबीयत खराब होने के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए जहां पर संदिग्ध दिखने पर लार का सैंपल जांच के लिए लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार देर शाम आए रिपोर्ट में दोनों को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों मरीज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती थे। वहीं से उनका सैंपल जांच के लिए लिया गया था। दोनों को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


एक की मौत, 31 ठीक होकर जा चुके हैं घर
जिले में बुधवार को दो कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद संख्या बढ़कर 90 हो गई है। इसमें अबतक 31 लोग स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं। जिले में कोरोना से अभी तक एक मौत हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 63 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed