फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   two corona positive case found

जिले में दो और कोरोना संक्रमित मिले, बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में किया शिफ्ट

Sun, 14 Jun 2020 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
two corona positive case found
जिले में दो और कोरोना संक्रमित मिले, बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में किया शिफ्ट
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र एक गांव के हैं निवासी
अबतक जिले में मिल चुके हैं 172 संक्रमित
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को एक युवक और महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव के निवासी हैं। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रविवार को पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब तक 172 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें 121 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि 45 एक्टिव केस हैं।

सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव में एक 35 वर्षीय व्यक्ति मुंबई से गांव लौटा था। स्क्रीनिंग में संदिग्ध पाए जाने के बाद उसके और उसकी पत्नी के लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। दोनों को गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। रविवार सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम सदर उमेशचंद निगम स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि रविवार को आई रिपोर्ट में दो कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उन्हें बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर
अबतक पाए संक्रमितों की संख्या 172
बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या 121
एक्टिव मरीज जिनका इलाज चल रहा है 45
जिले में अबतक संक्रमण से मृतकों की संख्या छह
रविवार को डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या पांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed