फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   two charged arrested of rapiest

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार

Mon, 22 Nov 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
two charged arrested of rapiest
सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

- आरोपित के गांव के तिराहे से पुलिस टीम ने पकड़ा
- खेसरहा क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से किया गया था दुष्कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपितों को पुलिस ने सोमवार सुबह उनके गांव के पास तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। थाने में लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसओ खेसरहा अभिमन्यु सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म होने की शिकायत लड़की के पिता ने थी। पिता की तहरीर पर दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण महिला पुलिसकर्मी की देखरेख में कराया गया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी। सुबह मुखबिर से जानकारी मिली कि दोनों आरोपित धुसवा गांव के तिराहे पर मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख दोनों भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। थाने पर लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed