{"_id":"671d47d4e44e6e66dc078f04","slug":"two-cases-were-resolved-in-samadhan-diwas-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-126349-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: समाधान दिवस में दो मामले का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: समाधान दिवस में दो मामले का हुआ निस्तारण
Sun, 27 Oct 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज थाने पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें चार मामले आए गए। जो राजस्व विभाग और पुलिस विभाग से संबंधित रहा। जिसमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।जो राजस्व विभाग से संबंधित रहा। एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने कहा कि कुछ विवाद तो आपसी बातचीत से ही हल हो सकते हैं। इसलिए दोनों पक्ष से बात करने के प्रयास पर जोर दिया जाए। दोनों के बीच सुलह-समझौता का भी प्रयास रहना चाहिए। इससे शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी। इसी क्रम में भवानीगंज थाना परिसर में तहसीलदार रविकुमार यादव की अध्यक्षता व थानाध्यक्ष रामदेव की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि कोई भी फरियादी शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर नहीं आया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक क्राइम राकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन