{"_id":"6ac296f7d83bb3ee4d04ae70","slug":"two-arrested-in-nepal-with-fake-indian-currency-notes-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165773-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में नकली भारतीय नोट के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में नकली भारतीय नोट के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के झापा जिले में पुलिस ने 35 हजार रुपये के नकली भारतीय नोटों के साथ दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को बाइक की जांच के दौरान पकड़े गए आरोपियों के पास से भारतीय 500 रुपये के 70 नोट बरामद हुए। जांच में सभी नोट नकली पाए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुद्रा संबंधी कसूर में कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला पुलिस कार्यालय झापा के सूचना अधिकारी रंजन अवाले के अनुसार, दमक नगरपालिका-6 स्थित देवकोटा चौक पर शनिवार देर शाम इलाका पुलिस कार्यालय दमक की टीम भारतीय नंबर प्लेट वाली बाइक की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिहार के किशनगंज निवासी अब्दुल माजिद और रुवेद आलम को हिरासत में लिया गया।
तलाशी के दौरान अब्दुल माजिद के पास से भारतीय 500 रुपये के 70 नोट बरामद हुए। इनकी कुल कीमत 35 हजार रुपये थी। पुलिस को नोटों के अधिकांश सीरियल नंबर एक जैसे मिले। संदेह होने पर नोटों को असली या नकली होने की पुष्टि के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक, विराटनगर भेजा गया।