फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two arrested for gangraping a teenager

Siddharthnagar News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

Sun, 23 Mar 2025 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for gangraping a teenager
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोल्हौरा। खेत की ओर से गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गोल्हौरा पुलिस ने रविवार को दोनों को दबोच लिया और पूछताछ करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया।
पीड़िता की मां ने इस मामले में शनिवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दौड़ शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शनिवार को गोल्हौरा थाने की पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी लगभग 16 वर्षीय पुत्री 14 मार्च की अपराह्न लगभग एक बजे खेत से बरसीन लेने गई थी। थोड़ी देर में उसके चिल्लाने की आवाज आई। जहां जाकर देखा तो क्षेत्र के ही मझवन खुर्द जिगनिहवा निवासी विनय व मनीष प्रजापति पुत्री को गेहूं के खेत में दुष्कर्म कर रहे थे। जो मुझे देखते ही भागने लगे। मैंने दौड़कर दोनों को पकड़ा, लेकिन हाथ छुड़ाकर भाग गए। पुत्री ने बताया कि दोनों ने उसके साथ गलत काम किया है। लोकलाज के डर से पुलिस को सूचना देने में देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों की तलाश में थी, रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed