फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two accused arrested in assault case

Siddharthnagar News: मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 May 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in assault case
भवानीगंज। बलरामपुर जिले के गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बंजरहा निवासी लालमन मौर्य पुत्र रामशंकर भवानीगंज थाना क्षेत्र के असाधरपुर गांव में अपनी बहन के घर घूमने गया था। लौटते समय धनखरपुर गांव के पास बाइक से टक्कर हो गई। आरोप है कि इसके बाद अजय यादव और उसके भाई राजकुमार यादव व प्रेम यादव ने कहासुनी के बाद मारपीट की। किसी ने लालमन पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना पाकर भवानीगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा ले गई, जहां प्राथमिक उपचार कर उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। भवानीगंज थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि डॉक्टरी रिपोर्ट आ गई है, जिसमें चाकू लगने वाली बात साबित नहीं हुई है बल्कि लकड़ी या प्लाई बोर्ड से वार किया गया है। मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर अजय यादव, राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed