{"_id":"6845c91329a1e912d70aa708","slug":"truck-hits-bike-two-youths-jump-and-fall-six-meters-away-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-138971-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक उछलकर छह मीटर दूर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक उछलकर छह मीटर दूर गिरे
Sun, 08 Jun 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। एनएच-730 पर छतहरा गांव के पास शनिवार रात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दो युवक लगभग छह मीटर दूर सड़क की पटरी पर जाकर गिर गए।
इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने युवकों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख माधव प्रसाद मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। शोहरतगढ़ क्षेत्र के गड़ाकुल निवासी रंजीत व राजू शनिवार को बाइक से चिल्हिया शादी समारोह में गए थे। रात लगभग 11.30 बजे अपने घर गड़ाकुल जा रहे थे। छतहरा गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पर से हवा में उछलते हुए लगभग छह मीटर दूर सड़क की पटरी पर गिरे।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जब तक भीड़ कुछ समझ पाती तब तक ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया। सीएचसी शोहरतगढ़ में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में कुछ देर उपचार के बाद हालत सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।
इस संंबंध में एसओ शोहरतगढ़ विंदेश्वरी मणि ने कहा कि हादसे की जानकारी नहीं है। पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।