{"_id":"5810e4dc4f1c1bcd75bc3f0f","slug":"truck-attack-homgard","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेने आए होमगार्ड को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा लेने आए होमगार्ड को ट्रक ने कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 26 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में पहाडी गांव रोड पर पलटा टैंकर। सड़क पर फैली चर्बी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बीमार पत्नी की दवा लेने आए होमगार्ड जवान को बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। बुरी तरह जख्मी हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना नौगढ़-उसका मार्ग पर बेलहिया गांव के पास की है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार बताया जा रहा है।
लोटन कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी 40 वर्षीय मोल्हू यादव होमगार्ड था। वह बुधवार की सुबह गांव के ही अनूप के साथ अपनी पत्नी की दवा लेने के लिए सिद्धार्थनगर आया हुआ था। वह बाइक पर पीछे बैठा था। अभी वह बेलहिया के पास पहुंचा था कि उसका की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। ट्रक रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
आस-पास के लोगों की मदद से घायल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक अनूप बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध प्रभारी थानाध्यक्ष सदर आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।