फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Triyan conference will be organized at Lumbini Buddhist University

लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय में त्रियान सम्मेलन का होगा आयोजन

Sat, 27 Nov 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Triyan conference will be organized at Lumbini Buddhist University
लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय में त्रियान सम्मेलन का होगा आयोजन
विज्ञापन

कपिलवस्तु। लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय में पहला त्रियान प्रज्ञा सम्मेलन आयोजित होगा। 17वें विश्वविद्यालय दिवस के अवसर पर बौद्ध संस्कृति और बौद्ध शिक्षा की समृद्धि तथा शिक्षण पद्धति पर ध्यान केंद्रित करते हुए त्रियान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. तिलकराम आचार्य ने बताया कि नेपाल में प्रचलित बौद्ध दर्शन के तीन पथों की संस्कृति को समृद्धि के साथ कैसे जोड़ा जाए, इस पर सम्मेलन का आयोजन होना है। त्रियान प्रज्ञा सम्मेलन में छह विशेषज्ञ थेरवाद, महायान और बजरायण संस्कृति तथा समृद्धि पर वर्किंग पेपर पेश करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी के भी सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है। उनकी ओर से केंद्रीय पुस्तकालय का उद्घाटन होना है। विश्वविद्यालय ने नौ करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से केंद्रीय पुस्तकालय का निर्माण किया है। विश्वविद्यालय के सूचना अधिकारी चुरामणि पोखरेल के अनुसार, पुस्तकालय में बैठक कक्ष, ई-लाइब्रेरी, पुस्तक कक्ष, आईटी कक्ष, वीडियो सम्मेलन कक्ष और 500 क्षमता वाला बैठक कक्ष है। राष्ट्रपति विश्वविद्यालय की ओर से प्रकाशित छह पुस्तकों के विमोचन, बुद्ध प्रतिमा का अनावरण का भी कार्यक्रम है। विश्वविद्यालय बौद्ध अध्ययन, मानविकी और सामाजिक विज्ञान और विकास अध्ययन संकाय और अनुप्रयुक्त विज्ञान संकाय के तहत विभिन्न विषयों को पढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed