फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Treny teachers encirclement DM office.

प्रशिक्षु शिक्षकों ने डीएम कार्यालय का घेराव किया

Mon, 04 Jan 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ प्रशिक्षु शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों की संख्या में प्रशिक्षु शिक्षकों ने लामबंद होकर डीएम कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने बीएसए की  लापरवाही से नियुक्ति प्रमाणपत्र एक दिन बाद मिलने के कारण वेतन वृद्धि के लाभ से वंचित होने का आरोप लगाया। तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई।  
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों ने डीएम को बताया कि बीएसए की मनमानी से सहायक शिक्षकों को वेतन वृद्धि का लाभ एक वर्ष के बाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक चयन 2011 भर्ती में द्वितीय चरण की नियुक्ति पत्र प्रदान करने के अनुक्रम में 18 दिसंबर 2015 को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने सूबे के सभी बीएसए को निर्देशित किया कि 15 दिनों के भीतर प्रशिक्षुओं को मौलिक नियुक्ति प्रदान की जाए।
विज्ञापन


आदेश के अनुपालन में जनपद के 26 व 27 दिसंबर को प्रशिक्षु शिक्षकों को सहायक अध्यापक पद पर मौलिक नियुक्ति प्रदान कराने के लिए काउंसलिंग कराई गई। 23 नवंबर 2015 को शासन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि किसी वर्ष के 1 जनवरी तक नियुक्त शिक्षकों को उसी वर्ष की 1 जुलाई को वेतन लाभ प्रदान किया जाएगा, लेकिन बीएसए कार्यालय से नियुक्ति पत्र 2 जनवरी को जारी की गई। इससे उन्हें वेतन वृद्धि का लाभ जुलाई 2017 में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश के कई जनपदों में इस समस्या को देखते हुए नियुक्ति पत्र 31 दिसंबर तक जारी किया जा चुका है। इस दौरान अंजली थापा, बबिता मिश्रा, रेशमा, बीना चौधरी, शशिबाला, दीपा, लक्ष्मी, संध्या, प्रियंका, कल्पना, अनिल वर्मा, गणेश पाठक, मनीष दूबे, अखिलेंद्र सिंह, निलेश, अभिषेक, नितिन, ध्रुव नारायण दूबे, अजय आदि मौजूद रहे।
इस संबंध में बीएसए अजय कुमार सिंह ने प्रशिक्षु शिक्षकों के आरोप को नकारते हुए कहा कि विभागीय कार्य  से  लखनऊ में हूं। बाहर रहने के  कारण  किसी ने प्रशिक्षु शिक्षकों में अफवाह फैलाया है। नियुक्ति नियमावली 2008 के तहत  सहायक  शिक्षकों को  मौलिक नियुक्ति प्रदान की गई है।  शासन  के निर्देश के अनुसार 19 जनवरी तक नियुक्ति  की  जानी  है।  अभी कई  जनपदों  में  शिक्षकों की नियुक्ति  प्रक्रिया  पूरी  नहीं  की जा सकी है।

डीएम डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला था। वेतन वृद्धि को लेकर नियुक्ति 1 जनवरी को कराने के बाबत कहा। इस संबंध में बीएसए से बात भी की गई है। कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed