{"_id":"6643e2ce8bc1a86fae08ef44","slug":"travellers-bothered-by-lac-of-busses-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-117472-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बस की कमी से भटक रहे यात्री, लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बस की कमी से भटक रहे यात्री, लोगों की बढ़ी परेशानी
Wed, 15 May 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो--
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डिपो में बस की कमी होने से बार्डर क्षेत्र के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को प्राइवेट वाहनों से यात्रा करना पड़ रहा है। इस दौरान अधिक किराया देने के साथ ही कई जगहों पर वाहन भी बदलना पड़ता है।
बस की कमी का असर अब लोकल रूटों पर आसानी से दिखने लगा है। सबसे अधिक परेशानी परिवार के साथ बाहर निकलने वालों को हो रही है। लोगों को कई जगहों पर साधन बदलने पड़ रहें हैं। ऐसे में यात्रा करना कठिन हो गई है। सबसे अधिक परेशानी दोपहर के तेज धूप में हो रही है। ऐसे में परिवार के साथ निकलने वाले लोगों को भीषण गर्मी में कई जगहों पर ऑटो व अन्य निजी वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगहों पर ऑटो बदलने से किराया भी दोगुना हो जा रहा है। ककरहवा व अलिगढ़वा बार्डर के लोगों को परेशानी का अधिक सामना करना पड़ रहा है। उन्हें 20 किमी की दूरी तय करने के लिए 100 रुपया किराया खर्च करना पड़ रहा है।
-- -- -- --
बोले यात्री
बस नहीं होने से कई जगहों पर ऑटो बदलना पड़ता है, इससे लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी दोपहर के समय में हो रही है।
प्रियंका जायसवाल, यात्री
-- -- -- -- --
दिन में तेज धूप निकलने से लोग यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं, ऐसे में बस का संचालन नहीं होने से कई जगहों पर ऑटो बदलने से लोगों की समस्या बढ़ गई है।
मनीष, यात्री
-- -- --
वर्जन
बस की कमी होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है, लेकिन रूटों पर कई फेरे लगवाए जा रहे हैं, यात्रियों को असुविधा नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
वीके गंगवार, एआरएम