फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   training will be conduct of aapda mitra

दो सौ आपदा मित्रों को दिया जाएगा बचाव का प्रशिक्षण

Wed, 15 Jun 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
training will be conduct of aapda mitra
दो सौ आपदा मित्रों को दिया जाएगा बचाव का प्रशिक्षण
विज्ञापन

- आज लखनऊ के लिए रवाना होंगे आपदा मित्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के दो सौ आपदा मित्र 17 जून से एसडीआरफ कैंप लखनऊ में बाढ़ से बचाव का प्रशिक्षण लेंगे। 12 दिन के प्रशिक्षण में उन्हें डूबते हुए लोगों की जान बचाने एवं सर्पदंश एवं घायलों की प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कलेक्ट्रेट परिसर से आपदा मित्रों का दल बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे लखनऊ के लिए रवाना होगा। जिलाधिकारी संजीव रंजन आपदा मित्रों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
राज्य आपदा प्रबंध कार्यालय लखनऊ की ओर से आपदा मित्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दल में पीआरडी जवानों के अलावा एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट गाइड के युवा हैं, जिन्हें प्रशिक्षण के माध्यम से और दक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन

मानसून के आगमन का संकेत हो गया है। नेपाल के तराई वाले जिले में बाढ़ से ज्यादा तबाही होती है। वर्ष 2021 की बाढ़ में 400 से अधिक गांव संपर्क विहीन हो गए थे। कई बार ऐसे मौके आए, जिसमें आपदा मित्रों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा सलाहकार अनुपम शेखर तिवारी ने बताया कि आपदा मित्रों का दल बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ के लिए रवाना होगा। विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आपदा मित्रों की दक्षता और बढ़ जाएगी। इस प्रशिक्षण में उपलब्ध संसाधनों में ही जान बचाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आपदा मित्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करेंगे ताकि वे अपना बचाव खुद भी सक्षम हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed