{"_id":"62e571f78164d41f61225923","slug":"training-conduct-in-siddhartha-siksha-niketan-siddharthnagar-news-gkp4455009147","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के दौरान बचने का तरीका बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के दौरान बचने का तरीका बताया
विज्ञापन
सहर के सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओ आपदा से बचाव के लिए जानकारी देते एनड?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूकंप के दौरान बचने का तरीका बताया
- सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में बच्चों को आपदा से बचाव, सुरक्षा एवं चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने भूकंप, भूस्खलन जैसी आपदाओं के दौरान बचाव का तरीका बताया।
एनडीआरएफ व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से आयोजित प्रशिक्षण में भूकंप के दौरान स्कूली बच्चों को किस प्रकार खुद एवं साथियों को बचाया जा सके, हादसे में चोट लगने पर क्या प्राथमिक उपचार देना चाहिए इसके बारे में भी बताया।
टीम कमांडर निरीक्षक सुधीर कुमार ने एनडीआरएफ की संरचना एवं कार्यशैली व आपदा प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
प्रधानाचार्य चंद्रभान गौतम ने कहा कि जीवन में सुरक्षात्मक उपाय की जानकारी जरूरी है। कार्यक्रम में चोट लगने पर प्राथमिक उपचार जैसे ड्रेसिंग, बैंडेज, खून का बहाव रोकना, फैक्चर को स्थायित्व प्रदान करना, जीवन रक्षक सीपीआर का प्रशिक्षण दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान आपदा सलाहकार अनुपम शेखर तिवारी, उप प्रधानाध्यापक राजेश शर्मा, अध्यापक आशीष कुमार गुप्ता, विनोद यादव, सीमा पाठक, राकेश प्रताप मौर्य, नमो यादव, मुकेश चौरसिया, रविप्रकाश यादव मौजूद रहे।