फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Trained workers are the backbone of the organization: Dr. Satish

प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही होते है संगठन की रीढ़: डॉ. सतीश

Mon, 11 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 11 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Trained workers are the backbone of the organization: Dr. Satish
इटवा में आयोजित हुई भाजपा दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग मंडल कार्यशाला
विज्ञापन

इटवा। कस्बे के एक मैरिज हाॅल में रविवार को भाजपा की ओर से दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग मंडल कार्यशाला का आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने इसका उद्घाटन किया। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को वर्तमान राजनीति में अत्यंत प्रासंगिक बताया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

डॉ. द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं तथा जनता के बीच जाकर संगठन को और मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करते हैं, यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में संगठन की कार्यपद्धति, बूथ सशक्तीकरण, सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, चेयरमैन विकास जायसवाल, जिपंस प्रदीप कसौधन, कन्हैया विश्वकर्मा, फूलचंद्र जायसवाल, शैलेश पाठक, दीप नारायण तिवारी, गुड्डू यादव, अमित दुबे, पुजारी वर्मा, कुलदीप चौधरी, रमाकांत मौर्य, घनश्याम जायसवाल उपस्थित रहे।

-------------
दूसरे सत्र में संगठन के इतिहास पर हुई चर्चा
दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने भाजपा के इतिहास विकास की चर्चा करते हुए कहा कि 21 अक्तूबर 1951 को जनसंघ की स्थापना हुई जो छह अप्रैल 1980 को भाजपा के रूप में स्थापित हुई। उन्होंने कहा कि जनसंघ के रूप में राजनैतिक विचार का यात्रा का शुभारंभ हुआ भाजपा के विचार की राजनैतिक यात्रा दीपक चुनाव चिह्न और अपनी विचार धारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और राष्ट्र पुनर्निर्माण के लक्ष्य को लेकर प्रारंभ हुई। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार केवल सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं अपितु समाज में राष्ट्र चेतना के लिए है। कार्यक्रम के दौरान मंडल पदाधिकारियों एवं अन्य ने भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed