{"_id":"5804fa574f1c1b672c702c68","slug":"tractor-trolley-overturns-death-two-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 17 Oct 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
बांसी में हादसे के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस्ती मार्ग पर रविवार की रात प्रतिमा विसर्जित कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हो गए हैं। दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक का नाम थाना क्षेत्र के ग्राम करही शुक्ल निवासी रविंद्र मिश्र (25) है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना ग्राम जमुनी के पास स्थित एक मकतब के सामने की है।
कोतवाली बांसी के ग्राम करही शुक्ल में दुर्गा पूजा के पंडाल में मूर्ति स्थापित की गई थी। शाम को पूजा समिति के कार्यकर्ता व ग्रामीण बस्ती मार्ग पर स्थित बुद्धा नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए गए। विसर्जन के बाद लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे चली गई। ट्रॉली की चपेट में आने से रविंद्र मिश्र की मौत हो गई। दुर्घटना में ग्राम प्रधान मनीष शुक्ला (32), गंगेश मिश्र (27), दिलीप शुक्ला (30), देवेश (28), राम कुमार (22), अरविंद (40), आदर्श (19), शिवम शुक्ला (17), मनोज शुक्ला (25) घायल हो गए।
इस संबंध में एसओ बांसी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घरवालों व ग्रामीणों ने शव का परीक्षण कराने से इंकार किया। परिवार के लोगों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।