फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Today 45 thousand people will get anti-coronavirus vaccine

आज 45 हजार लोगों को लगेगा कोरोनारोधी टीका

Mon, 02 Aug 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Today 45 thousand people will get anti-coronavirus vaccine
आज 45 हजार लोगों को लगेगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने के लिए शासन गंभीर है। तीन अगस्त को पूरे प्रदेश में एक दिवसीय टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस दिन प्रतिदिन की अपेक्षा तीन गुना यानी 45 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। लक्ष्य की पूर्ति के लिए स्वास्थ्य महकमा तैयार है।
तीन अगस्त को एक दिवसीय प्रदेश के सभी जनपदों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दिन जनपदों को प्रतिदिन मिलने वाली वैक्सीन की डोज को तीन गुना की उपलब्धता कराई जाएगी। उसी दिन शत-प्रतिशत लक्ष्य भी पूरा करने होंगे। लक्ष्य पूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्ययोजना पर मंथन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विशेष दिवस के लिए कोरोना टीकाकरण सत्र की संख्या बढ़ाने की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि तीन अगस्त के लिए जिले को 45 हजार वैक्सीन का डोज प्राप्त होगी। शत-प्रतिशत खत्म भी करना होगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed