फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   three thug arrested

सस्ता आभूषण देने के लिए 17.50 लाख ठगे, तीन गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2020 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
three thug arrested
सस्ता आभूषण देने के लिए 17.50 लाख ठगे, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बहन की शादी में आभूषण दिलाने के लिए साथियों ने की जालसाजी
तीन जालसाजों से सात लाख रुपये बरामद, एक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सस्ता आभूषण दिलाने के नाम पर साथी से 17.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले तीन जालसाजों को स्वॉट व शोहरतगढ़ पुलिस ने क्षेत्र के बोहली गांव के पास गिरफ्तार लिया। ठगी के सात लाख रुपये, एक चार पहिया और बाइक भी बरामद किया है। पूछताछ करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि गोरखपुर जिले में तिवारीपुर थानाक्षेत्र निवासी मो. तारिक ने 17 अक्तूबर को शोहरतगढ़ थाने में शिकायत दी थी। तारिक के अनुसार पूर्व में मुंबई निवास के दौरान चार लोग उसके साथ रहते थे। बहन की शादी में उसे आभूषण खरीदना था। उन चार लोगों ने सस्ते दर पर आभूषण दिलाने की बात कही। इसके एवज उससे दो बार में 17.50 लाख रुपये ले लिए और भाग गए। शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही उनकी तलाश में पुलिस लग गई। शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के बोहली गांव के पास से आरोपी सफीक, रफीक निवासी बोहली थाना शोहरतगढ़, गुड्डू उर्फ हमीदुर्रहमान निवासी अहिरौली टोला तुलसियापुर थाना ढेबरुआ को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से सात लाख रुपये, एक चार पहिया और एक बाइक बरामद किया गया। एक अन्य आरोपी फरार है। पकड़ने वाली टीम को 20 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। टीम में एसओ शोहरतगढ़ रामआशीष यादव, स्वॉट प्रभारी पंकज पांडेय, आरक्षी वीरेंद्र त्रिपाठी, दिलीप द्विवेदी, विवेक मिश्र, अवनीश सिंह, पवन तिवारी, अखिलेश यादव, मृत्युंजय कुशवाहा, आनंद प्रकाश यादव, राजीव शुक्ल, रमाशंकर यादव, शरद यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed