फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three students were given medals and other students were given tablets.

Siddharthnagar News: तीन को मेडल व अन्य विद्यार्थियों को टैबलेट दिया

Mon, 28 Oct 2024 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three students were given medals and other students were given tablets.
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पचमोहनी बांसी में प्रमाण पत्र के साथ के छात्र-छात्राएं। 
खेसरहा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पचमोहनी बांसी में रविवार को प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना कार्यक्रम के तहत प्रमाण-पत्र व टैबलेट वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पचमोहनी मो. हनीफ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य ने तीन प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया। साथ ही रिया शर्मा व्यवसाय ड्राफ्ट्समैन सिविल को गोल्ड मेडल, अजय साहनी व्यवसाय मैकेनिक मोटर व्हीकल को सिल्वर मेडल और सरिता व्यवसाय कोपा को ब्रांज मेडल दिया।
विज्ञापन

व्यवसाय फिटर, आरएसी, विद्युतकार, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक अन्य में प्रथम स्थान पाने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत प्रशिक्षार्थियों को टैबलेट वितरित किया गया। प्रधानाचार्य ने उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को सेवायोजित कराने के लिए जल्द से जल्द रोजगार मेले के आयोजन का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कुमार ने किया। इस अवसर पर कार्यदेशक अहमद परवेज, अनुदेशक वीरेन्द्र कुमार शर्मा, सतीश कुमार यादव, अमरेन्द्र कुमार, भानू प्रताप, पवन त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed