फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three smugglers arrested in encounter, one shot in the leg

Siddharthnagar News: मुठभेड़ में तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Tue, 07 Apr 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested in encounter, one shot in the leg
कपिलवस्तु/खुनुवां। नेपाल के रूपनदेही जिले में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस को को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराजगंज जिले के परसामलिक निवासी अरुण कुमार (18) और विनय पांडेय (20) और नेपाल के खुरहुरिया, रोहिणी गाऊं पालिका वार्ड संख्या दो निवासी विशाल यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रोहिणी ग्रामीण नगर पालिका क्षेत्र के कोटहवा इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भैरहवा और जिला पुलिस कार्यालय रूपनदेही की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


ऑपरेशन के दौरान कोटहवा से छीपागढ़ की ओर जा रहे संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार तीनों युवक भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के मुताबिक, जब जवानों ने उन्हें पकड़ने की प्रयास की तो आरोपियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने पहले एक राउंड हवाई फायरिंग की, फिर दो राउंड सीधे फायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल हुए रोहिणी ग्रामीण नगर पालिका-2 खुरहुरिया निवासी विशाल यादव के बाएं पैर में गोली लग गई। उसे तत्काल भैरहवा स्थित भीम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल के खुरहुरिया, रोहिणी गाऊं पालिका वार्ड संख्या दो निवासी विशाल यादव के अलावा महाराजगंज जिले के परसामलिक अरुण कुमार (18 वर्ष) और विनय पांडेय (20 वर्ष) शामिल हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने बाइक से 1,100 एम्पुल फेनरगन, 1100 एम्पुल डायजेपाम और 1100 एम्पुल ब्रूफेन बरामद हुए हैं।

रूपनदेही जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता डीएसपी कृष्ण कुमार चन्द ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed