{"_id":"670d5db81342754f250ea587","slug":"three-people-including-child-killed-in-accidents-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-125680-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हादसों में बच्चे समेत तीन लोगों की माैंतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हादसों में बच्चे समेत तीन लोगों की माैंतें
Mon, 14 Oct 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। तीन हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। उसका कस्बे के लोहिया नगर वार्ड में रविवार की रात मूर्ति विसर्जन से लौट रहे युवक की ट्रॉली से गिरनेे और फिर ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। वहीं ितघ्ारा में जुलूस देख रहे बच्चे की छत से गिरने से मौत हो गई तो मजदूरी कर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई।
क्षेत्र के परसा शुकरुल्लाह गांव निवासी रामकुशल (24) रविवार रात अपने गांव के दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए उसका के विसर्जन स्थल पर गया था। बताया जा रहा है कि मूर्ति विसर्जित करने के उपरांत ट्राॅली से घर आ रहे थे, अज्ञात कारणों से वह ट्राॅली से नीचे गिर गया। सड़क के दूसरी तरफ से नौगढ़ से गोरखपुर एक ट्रक जा रही थी, जिसके चपेट में आने से मौत हो गई। इसके साथ ही शव का पंचनामा करके पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार रवींद्र सिंह ने बताया कि पुलिस क्षेत्र से लाई गई मूर्तियों को विसर्जित कराने में लगी हुई थी, यह लोग सकुशल मूर्ति विसर्जित करके विसर्जन स्थल से जा चुके थे। अचानक से रामकुशल ट्रॉली से नीचे गिरकर ट्रक के चपेट में आ गए, जिससे इनकी मौत हो गई। बताया कि मृतक के भाई प्रदीप गोस्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, आगे की कार्रवाई की जाएगी।