{"_id":"69dbd7f897e26940d702b3be","slug":"three-holding-areas-for-crowd-control-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-156526-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भीड़ नियंत्रण के लिए बने तीन होल्डिंग एरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भीड़ नियंत्रण के लिए बने तीन होल्डिंग एरिया
Sun, 12 Apr 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने होल्डिंग एरिया के निर्धारण को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
इसके तहत शहर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में कुल तीन स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां जरूरत पड़ने पर लोगों को अस्थायी रूप से रोका या डायवर्ट किया जा सकेगा।
अधिसूचना के मुताबिक, जिन प्रमुख स्थानों को होल्डिंग एरिया बनाया गया है, उनमें सनई चौराहा, बांसी चौराहा और तिलौली शामिल है। प्रशासन का कहना है कि इन स्थानों का चयन ट्रैफिक दबाव, भीड़ की संभावित संख्या और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। बड़े आयोजनों, पर्व-त्योहारों या किसी विशेष परिस्थिति में अचानक भीड़ बढ़ने पर अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है। ऐसे में ये होल्डिंग एरिया बफर ज़ोन की तरह काम करेंगे।
प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ बलराम सिंह ने एरिया चिह्नित करते हुए निर्देश दिए हैं कि इन स्थानों पर बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। साथ ही, पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अफरा-तफरी या हादसे की आशंका को टाला जा सके।
विज्ञापन
स्थानीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चिह्नित स्थानों का निरीक्षण करें और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। खासतौर पर भीड़-भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।