फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three from Shohratgarh, one candidate from Bansi filed

शोहरतगढ़ से तीन, बांसी से एक प्रत्याशी का पर्चा दाखिल

Tue, 08 Feb 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Three from Shohratgarh, one candidate from Bansi filed
शोहरतगढ़ से तीन, बांसी से एक प्रत्याशी का पर्चा दाखिल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव में नामांकन के चौथे दिन शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से तीन दलों के प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इसके अलावा, बांसी से एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से प्रत्याशियों ने 22 नामांकन पत्र लिए।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन स्थल पर मंगलवार को गहमागहमी रही। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी राधेरमण त्रिपाठी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के निषाद प्रेम चंद कश्यप और आजाद समाज पार्टी कांशीराम से मो. सरफराज अंसारी ने पर्चा दाखिल किया। वहीं, बांसी विधानसभा क्षेत्र से सबका दल युनाइटेड से शकुंतला देवी ने पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा, शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल एस से एक सेट, समाजवादी पार्टी से एक सेट, निर्दल से दो सेट पर्चे लिए गए।
विज्ञापन

कपिलवस्तु (सुरक्षित) से बहुजन महापार्टी से एक सेट पर्चा लिया गया। बांसी से बहुजन समाज पार्टी से दो सेट, समाजवादी पार्टी से छह सेट, अंबेडकर किसान पार्टी से एक सेट, निर्दल तीन सेट पर्चे लिए गए। इटवा से पीस पार्टी से एक सेट, बहुजन मुक्ति पार्टी से एक सेट तथा निर्दल से एक सेट पर्चे लिया गया। डुमरियागंज से जनता दल युनाइटेड से एक सेट तथा निर्दल से एक सेट पर्चा लिया गया। नामांकन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव, सीओ इटवा रमेश चंद्र पांडेय, एसओ सदर तहसीलदार सिंह, एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed