{"_id":"62cf0bb55c889a14201a3f70","slug":"three-children-s-correctional-homes-and-one-accused-went-to-jail-siddharthnagar-news-gkp4435853126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया आत्महत्या प्रकरण: तीन बाल सुधारगृह और एक आरोपी गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया आत्महत्या प्रकरण: तीन बाल सुधारगृह और एक आरोपी गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बाल सुधारगृह और एक आरोपी गया जेल
- जोगिया कोतवाली की पुलिस की हिरासत में थे आरोपी
- आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्कर्म सहित अन्य मामले में हैं आरोपी
सिद्धार्थनगर। छेड़खानी से आहत किशोरी के आत्महत्या करने के मामले में जोगिया पुलिस ने नाबालिग होने के चलते तीन को बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया। एक आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की छानबीन अभी जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस टीम भ्रमण कर रही है।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा ने 11 जुलाई की शाम को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही चार लड़कों पर बेटी से तीन माह से छेड़खानी करने और 11 जुलाई की शाम घर लौटते समय दुष्कर्म करने के प्रयास से आहत होकर आत्महत्या कर लेने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर चारों को हिरासत में ले ली थी। पूछताछ और जांच के बाद तीन नाबालिग पाए गए। सीओ बांसी देवी गुलाम ने बताया कि बुधवार को सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से तीन नाबालिग को बाल सुधार गृह बस्ती भेजा गया। एक आरोपी को न्यायालय की ओर से जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल भ्रमण कर रही है। जिससे शांति व्यवस्था कायम रहे।
---
बिटिया की याद में 12 बजे तक बंद रही दुकानें
बिटिया की याद में बुधवार को उसके गांव के संबंधित चौराहे के दुकानदारों ने दुख प्रकट किया। इसके लिए पूरे चौराहे के 100 से अधिक दुकानदारों ने सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक दुकान को बंद रखा। इसके बाद सभी ने दुकानें खोलीं। चौराहे पर गम का माहौल है और लोगों ने बेटी की मौत की चर्चा गूंजती रही।
विज्ञापन
---
विश्व हिंदू महासंघ ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को छेड़खानी से परेशान किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से विश्व हिंदू महासंघ की टीम ने जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। कोतवाली पहुंचकर विश्व हिंदू महासंघ की टीम ने कोतवाल से मिलकर मामले को पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। जिस पर जोगिया कोतवाली प्रभारी ने न्याय दिलाने के लिए भरोसा दिलाया। अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए ही आज पीड़ित परिवार एवं जोगिया कोतवाल से मिलकर उन्हें न्याय का भरोसा दिया गया है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए विश्व हिंदू महासंघ पूरा प्रयास कर रही है। इस दौरान अधिवक्ता कृपा शंकर त्रिपाठी, अधिवक्ता इंदू कुमार सिंह, अधिवक्ता रामेश्वर पांडेय, पूर्व एडीजीसी विजय सिंह, अधिवक्ता ललितेश्वर मिश्र, अमन जायसवाल आदि मौजूद रहे।