{"_id":"57d82fc54f1c1b942cd48337","slug":"thousands-head-bowed-in-allah-bargah","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लाह के बारगाह में झुके हजारों सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लाह के बारगाह में झुके हजारों सिर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
बेलसड ईदगाह पर सुरक्षा में लगी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। अल्लाह के प्रति समर्पण और कुर्बानी का प्रतीक ईद-उल-अजहा का त्योहार मंगलवार को जिले में सौहार्द के साथ मनाया गया। अकीदमंदों ने ईदगाहों में नमाज अदा की और तरक्की, खुशहाली की दुआएं मांगी। घरों में पहुंचकर अल्लाह की राह में कुर्बानी दी। इस दौरान एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई देने का सिलसिला जोरों पर रहा। ईदगाहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
नगर स्थित बेलसड़ मस्जिद पर सुबह साढ़े आठ बजे बकरीद की नमाज अदा की गई। इस विशेष नमाज को लेकर सुबह से मुस्लिम समुदाय के बच्चों-बुजुर्गों में उत्साह रहा। अलसुबह ही नहा-धोकर नए कपड़े पहन फिजां में इत्र की खुशबू बिखरते हर कोई ईदगाहों में पहुंच गया था। नमाज के बाद एक-दूसरे को बकरीद की बधाइयां देते हुए घर पहुंचे।
वहां क्षमतानुसार बकरा, भेड़, दुंभा सहित अन्य जानवरों की कुर्बानी अल्लाह को पेश की। नगर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। नगर के अन्य ईदगाहों में भी पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा कराई गई। जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय, एसपी महेंद्र यादव, एसडीएम योगानंद पांडेय, सीओ अकमल खां, एसओ शिवाकांत मिश्र ने ईदगाह पहुंचकर अकीदतमंदों को बधाइयां दी।
विज्ञापन
उधर, पुरानी नौगढ़, बर्डपुर कस्बा, मोहाना बाजार, ककरहवा, नोनहवा, चैनपुर, बजहा, गौरा बाजार, मधुबेनिया, करीमपुर, पिछौरा, अलीगढ़वा सहित अन्य गांवों में बकरीद की नमाज कड़ी सुरक्षा में अदा की गई। करीमपुर के दर्सगाह इस्लामी स्कूल परिसर में नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एसडीएम योगानंद पांडेय, सीओ अकमल खां आदि मौजूद रहे। जिले के परसा, बढ़नी, उसका, पकड़ी बाजार, जोगिया, लोटन सहित अन्य क्षेत्रों में भी बकरीद धूमधाम से मनाया गया।