फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   This time too the arrangements were limited to correspondence, not even a single coach came

Siddharthnagar News: इस बार भी व्यवस्था पत्राचार तक ही सीमित, नहीं आए एक भी कोच

Tue, 13 May 2025 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
This time too the arrangements were limited to correspondence, not even a single coach came
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच की कमी से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। इससे कई खिलाड़ी अन्य शहरों में प्रशिक्षण लेने जा रहे हैं। इससे उन्हें परिवार से दूर जाने के साथ ही आर्थिक रूप से भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेडियम में वॉलीबाल, बैडमिंटन, बास्केटबाल, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस, शतरंज सहित कई खेल के कोच नहीं हैं। इससे इन खिलाड़ियों को जिले में प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। कई खिलाड़ी तो प्रशिक्षक के अभाव में जिला छोड़ कर जा रहे हैं, तो कई खिलाड़ियों आर्थिक स्थिति खराब होने से अन्य खेल में प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्टेडियम में प्रशिक्षक व खिलाड़ियों के न होने से संबंधित कोट भी खराब हो रहा है। स्टेडियम में फुटबाल की अंशकालीन कोच हैं तो एथलेटिक्स की कोच खेलो इंडिया से हैं। वहीं तैराकी के प्रशिक्षक जिला क्रीड़ा अधिकारी हैं, जबकि क्रिकेट का प्रशिक्षण सीनियर खिलाड़ी दे रहे है। हालांकि कोच की मौजूदगी होने से इन चारों खेलों में खिलाड़ियों की संख्या भी ठीक-ठाक है, लेकिन अन्य खेल की सुविधा होने के बाद भी कोच के अभाव में खिलाड़ी नहीं आ रहे हैं, जबकि जिले में कोच की नियुक्ति को लेकर कई बार पत्राचार भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed