{"_id":"5ea5a84e8ebc3e90294c2fd3","slug":"thief-picks-up-cash-from-shop-siddharthnagar-news-gkp349300539","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से नकदी उठा ले चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से नकदी उठा ले चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान से नकदी उठा ले चोर
परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित किराने की दुकान में पीछे से घुसकर चोर नकदी उठा ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक यूनिट ने भी घटना स्थल पर जाकर जांच किया है।
क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बैरिहवा निवासी सीताराम यादव की किराना की दुकान है। शनिवार की रात चोर दुकान के पीछे से नकब काटकर दुकान में घुस गए। इसके बाद दुकान के गल्ले में रखी नकदी उठा ले गए। दुकानदार जब रविवार की सुबह दुकान पर आया तो शटर खोलने के बाद दुकान की स्थिति देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। तहरीर देकर चोरी की बात बताई। सूचना मिलते ही जनपद के फारेंसिक यूनिट के प्रभारी वेद प्रकाश मिश्र अपनी टीम व ढेबरुआ एसएचओ तहसीलदार सिंह मौके पर पहुंचकर जांच किए। एसओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच किया जा रहा है। फारेंसिक यूनिट की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई किया जाएगा।