{"_id":"6748bd37ad9d2642cd01d064","slug":"there-was-an-uproar-over-the-beating-of-an-innocent-man-in-a-molestation-case-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1039-762044-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छेड़खानी के मामले में निर्दोष की पिटाई पर बढ़ा था बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छेड़खानी के मामले में निर्दोष की पिटाई पर बढ़ा था बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन। काेतवाली क्षेत्र के धरमौली गांव के रास्ते जा रही महिलाओं से छेड़खानी के मामले में हुए बवाल के पीछे एक निर्दोष की पिटाई वजह बताई जा रही है। धरमौली गांव के लोगों का कहना है कि महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र से रिश्तेदारी में जा रहीं महिलाओं से कुछ शोहदों ने छेड़खानी की थी, इसकी जानकारी के बाद आक्रोशित परिजन और उनके गांव के लोग पहुंचे और एक निर्दोष व्यक्ति की पिटाई कर दी थी। इसके बाद आक्रोशित धरमौली के लोगों ने बाद में पहुंचे सिपाहियों को बंधक बना लिया था।
जानकारी के मुताबिक महराजगंज के कोल्हुई का रहने वाला इबरार पुत्र जमील मंगलवार को परिवार की महिलाओं के साथ जा रहा था, आरोप है कि धरमौली गांव के रास्ते पर कुछ शोहदों ने महिलाओं से छेड़खानी कर दी थी। इबरार की सूचना पर उसके गांव से कुछ लोग धरमौली पहुंचे। आरोप है कि इबरार और उसके गांव के लोगों ने एक निर्दोष व्यक्ति की पिटाई कर दी जिसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था। इसकी जानकारी पर धरमौली गांव के लोगों में आक्रोश था। इबरार की शिकायत पर मंगलवार देर शाम दो सिपाही धरमौली गांव पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया और निर्दोष की पिटाई के आरोपियों को बुलाने का दबाव बनाने लगे। बाद में पहुंची पुलिस टीम ने सिपाहियों को छुड़ाया था।
00
18 लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया है केस
इस मामले में पुलिस ने महिलाओं समेत 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी गांव छोड़कर फरार हैं। गांव के लोग अब पुलिस की कार्रवाई को लेकर सहमे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक छेड़खानी की शिकायत करने वाला कोल्हुई क्षेत्र का रहने वाला इबरार भी सिपाहियों के साथ धरमौली गया था, इसी दौरान उसके गांव के लोग आ गए और मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
-- -- --
सीएम और डीजीपी को ग्रामीणों ने भेजा पत्र
धरमौली गांव की लोगों के मुताबिक पुलिस ने ऐसे लोगों पर भी केस दर्ज किया है जो वारदात में शामिल नहीं थी। रिश्तेदार के घर आईं कुछ महिलाओं पर भी केस दर्ज किया गया है। केस में नाम आने पर इन लोगों ने डीजीपी और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।
00ग्रामीणों के आरोप निराधार हैं। छेड़खानी मामले की जांच करने पहुंचे सिपाहियों को बंधक बनाकर ग्रामीणों ने मोबाइल छीन लिया था। पुलिस टीम ने पहुंचकर सिपाहियों को मुक्त कराया। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-राजेश कुमार गुप्ता, कोतवाल