फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There was a splash of colors everywhere from city to village, people were immersed in fun.

Siddharthnagar News: शहर से गांव तक चहुंओर रही रंगों की धूम, मस्ती में डूबे लोग

Mon, 25 Mar 2024 08:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
There was a splash of colors everywhere from city to village, people were immersed in fun.
: विभिन्न स्थानों पर लोगों ने मनाई होली, कुछ स्थानों पर मनाएंगे आज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर से गांव तक होली पर्व पर एक दिन पहले से ही सोमवार को चहुंओर रंगों की धूम रही। शहर व कस्बों समेत गांव के चौराहों पर लोग होली की मस्ती में डूबे नजर आए। कई स्थानों पर दुकानों पर हुड़दंगियों की टोली रंग, अबीर व गुलाल लगाकर मस्ती करती दिखी। यहां तक कि इटवा के चौखड़ा बाजार समेत कई स्थानों पर लोग कपड़ा फाड़ होली खेलते नजर आए।
शहर में नगर पालिका एवं व्यापार मंडल की तरफ से मंगलवार को होली मनाने की अपील के बावजूद सोमवार को लोगों ने जमकर रंग खेला। सिद्धार्थ तिराहा, हाइडिल तिराहा व पेट्रोल पंप तिराहा के साथ ही विभिन्न मोहल्लों में लोग एक दूसरे को रंग से भिगोते और अबीर गुलाल लगाते नजर आए। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार शोहरतगढ़ कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से होली मनाई गई।
विज्ञापन

बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों ने रंग, अबीर, गुलाल लगाकर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। परसिया, चिल्हिया, पल्टादेवी, करौती, बेलवा महदेवा, खुरहुरिया, खम्हरिया, परसा, नीबी दोहनी, बसहिया, कौवा, मुडिला आदि स्थानों पर फगुआ गीत के साथ रंग अबीर गुलाल के साथ होली की शुरुआत हुई। युवा वर्ग लोग पूरे जोश खरोश के साथ लोगों ने जमकर रंग अबीर गुलाल उड़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटवा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के गांवों में सुबह से ही बच्चों की टोलियां चौराहों पर अबीर ,गुलाल व रंगों को लेकर बैठ गई और प्रत्येक आने जाने वालों को अबीर गुलाल लगाकर स्वागत करती अथवा गले मिलती रही। पूर्व शिक्षा मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने भी बच्चों व कार्यकर्ताओ के बीच पहुंचकर होली खेली व एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिले।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक माता प्रसाद पांडेय ने भी अपने आवास व इटवा कस्बे के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से अबीर गुलाल लगाकर होली खेली। सबसे अधिक कपड़ा फाड़ होली चौखड़ा बाजार की रही। यहां लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़कर होली खेल रहे थे। इस कपड़ा फाड़ होली के चलते सभी लोग कमर से ऊपर बिना कपड़े के होली खेलते देखे गए।
पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। युवाओं की टोली सुबह से ही एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे के गले मिलकर होली खेली। पकड़ी, बभनी, लालपुर, बैजनथा, बुढनईया, धनगढिया रेहरवा, पिपरी, मेहनौली आदि जगहों पर होली का त्योहार शांति पूर्वक मनाया गया। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रो में सोमवार को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण ढंग से अबीर गुलाल का पर्व होली मनाया गया। होली पर्व पर लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी। कस्बे में युवाओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर डीजे पर होली के भोजपुरिया गाने पर थिरकते नजर आए। सुबह नौ बजे युवा होरियारों की टोली नगर के मुख्य कस्बे में पहुंचा तो यहां पर कपड़े फाड़ होली शुरू हो गई।
युवाओं की टोली अबीर गुलाल उड़ाकर डीजे पर होली के भोजपुरिया गाने पर थिरकते रहे। नगर पंचायत क्षेत्र के सिकौथा, मधवापुर, सिकरा बुजुर्ग, संग्रामपुर, बेलवा बाबू, फुलपुर राजा, भलुइया, देवीपुर के साथ नावडीह, अहिरौली पड़डी, मछली गांव, खरिकवा गांव में भी शांतिपूर्ण ढंग से होली का पर्व मनाया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए रखने के लिए तहसीलदार इटवा रवि यादव व कानूनगो के साथ थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंदन कुमार मौजूद रहें।
सकारपार प्रतिनिधि के अनुसार बांसी धानी मार्ग स्थित गोनहा ताल चौराहे पर रविवार को होली के पावन पर्व पर युवाओं में उत्साह दिखाई दिया। क्षेत्र के युवाओं ने सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों को रोक कर अबीर गुलाल लगाया एवं गले मिलकर होली की शुभकामना दी। इस दौरान आलोक श्रीवास्तव , गौरव श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा ,अजय साहनी ,राकेश चौरसिया, शिवम, राजेंद्र प्रसाद, सूरज, सुनील, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। खेसरहा क्षेत्र के सिसहनिया गाव में होली के अवसर पर युवा वर्गों में उत्साह दिखा। लोगों ने घूम-घूम कर एक दूसरे से अबीर गुलाल लगाकर गले मिले।

-----------------
यहां बरती गई सतर्कता
शोहरतगढ़। पिछले वर्ष होली में तीन युवक बाणगंगा नदी के बैराज के पास डूब जाने पुलिस की सुरक्षा इस होली को बढ़ा दी गई। थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया कि इस होली को सोमवार व मंगलवार को लोगो परंपरागत तरीके से मना रहे। पिछली होली कि घटना को ध्यान में रखते हुए बाणगंगा पर किसी को आने नही दिया जाएगा। पर्व को मनाने के घूमने के लिए अनुमति है। नहाने की अनुमति नही दिया जाएगा। शोहरतगढ़ कस्बे में मंगलवार को होली मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed