{"_id":"622b7f1efbfbfe1ebc0c5cd3","slug":"there-is-hope-for-repair-and-development-of-roads-siddharthnagar-news-gkp429645499","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की मरम्मत व विकास की उम्मीद जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की मरम्मत व विकास की उम्मीद जगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों की मरम्मत व विकास की उम्मीद जगी
: विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण टेंडर प्रक्रिया पर लगी है रोक
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण ठप रहे विकास कार्यों को गति मिलने की लोगों में उम्मीद जगी है। जिले की प्रमुख सड़क तेतरी-सोहांस-लोटन मार्ग के लिए धन आवंटन के बाद भी आचार संहिता के कारण टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिससे इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। चुनाव समाप्त होने के बाद विकास कार्य शुरू होने की आस जगी है, जिससे लोगों को समस्याओं से निजात मिल सके।
आचार संहिता लागू होने के दो माह पूर्व 19 किमी लंबे तेतरी-सोहांस-लोटन मार्ग के लिए शासन से 39 करोड़ रुपये आवंटन हो गया था। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन दो बार टेंडर प्रक्रिया निरस्त हो गई, जिसके बाद आचार संहिता लागू हो गई, जिससे इस सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। अब विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद इस सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद लोगों में जगी है।
सोहांस क्षेत्र निवासी रामदास, हीरालाल, जयकरन और गोविंद का कहना है कि कई वर्ष से सोहांस से जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है, अब चुनाव समाप्त हो गया तो इसके निर्माण की उम्मीद जगी है। इसी तरह नौगढ़, इटवा व शोहरतगढ़ क्षेत्र में कई सड़क के निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं, अब चुनाव समाप्त होने के बाद इन पर कार्य शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
---------------
लाभार्थियों में जगी आस
आचार आदर्श संहिता के पहले शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास के साथ शौचालय के लाभार्थियों की चयन प्रक्रिया शुरू हुई थी। शहरी क्षेत्र में 21 हजार और ग्रामीण क्षेत्र के 45 हजार आवास एवं शौचालय के लाभार्थियों के आवेदन मिले थे, जिनकी जांचकर आवास एवं शौचालय आवंटित होने थे, लेकिन आचार संहिता के कारण प्रक्रिया ठप हो गई थी।