{"_id":"62f7e99afe50b35e782226cb","slug":"theft-in-police-s-house-siddharthnagar-news-gkp447029074","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर गए पुलिसकर्मी का घर चोरों ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर गए पुलिसकर्मी का घर चोरों ने खंगाला
विज्ञापन
हर के सरोजनीनगर बेलसड में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहर गए पुलिसकर्मी का घर चोरों ने खंगाला
- शहर के सरोजनीनगर मोहल्ले में हुई चोरी की घटना
- बगल के मकान में चोरी का प्रयास, छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के सरोजनीनगर बेलसड़ मोहल्ले में बाहर गए पुलिसकर्मी के घर को चोरों के खंगालने की घटना सामने आई है। पुलिसकर्मी ने थाने पर दिए तहरीर में पांच हजार नकदी और लाखों के जेवरात चोरी होने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
शहर के सरोजनीनगर बेलसड़ मोहल्ला निवासी नंदकेश्वर मणि त्रिपाठी पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक हैं। वह पत्नी और बेटियों के साथ 10 अगस्त को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रहे पुत्र के पास चले गए थे। शनिवार को वापस आने के बाद घटना की जानकारी हुई।
नंदकेश्वर मणि त्रिपाठी ने बताया कि रास्ते में मोबाइल चोरी होने पर मधुकरपुर निवासी भाई तारकेश्वर मणि को फोन कर गाड़ी लेने के लिए घर भेजा तब जाकर चोरी होने की जानकारी हुई। वहीं चोरों ने बगल में स्थित सुनील कुमार के मकान में भी चोरी का प्रयास किया, जहां से वह चार हजार नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
एसओ सदर तहसीलदार सिंह का कहना है कि पुलिस चोरी के मामले की छानबीन में जुटी हुई है, जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रास्ते में भी हुई चोरी
पुलिसकर्मी नंदकेश्वर मणि त्रिपाठी के साथ कुरुक्षेत्र से लौटते हुए रास्ते में लखनऊ के मल्हौर स्टेशन के आसपास भी चोरी हो गई। एक युवक परिवार के तीन मोबाइल फोन, सात हजार रुपये नकदी, एटीएम और आईडी कार्ड लेकर ट्रेन से फरार हो गया।