फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Theft in house in broad daylight by breaking the locker of the cupboard

Siddharthnagar News: अलमारी का लॉकर तोड़कर दिनदहाड़े घर में चोरी

Sun, 04 Oct 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Theft in house in broad daylight by breaking the locker of the cupboard
लोटन। कोतवाली लोटन क्षेत्र के हरिवंशपुर चौकी अंतर्गत ठोठरी बाजार में दिनदहाड़े घर में चोरी का मामला सामने आया है। चोर घर में घुसकर आलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी और जेवर लेकर भाग निकला। शाम को घर पहुंचने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

ठोठरी बाजार निवासी श्यामनयन जायसवाल के अनुसार उनकी पत्नी तीर्थयात्रा पर गई हैं। शुक्रवार सुबह वह घर का काम करने के बाद नहाने चले गए। आरोप है कि पहले से घात लगाए चोरों ने इसी दौरान दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया और किसी कोने में छिप गया।
विज्ञापन

नहाने के बाद श्यामनयन घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने मेडिकल स्टोर पर चले गए और दुकान में बाहर से ताला लगा दिया। उनके जाने के बाद चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और उसमें रखे करीब साढ़े सात हजार रुपये और कुछ जेवर लेकर भाग गए। अंदर से सिटकनी बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम मेडिकल स्टोर बंद कर श्यामनयन घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला खोलने के बाद भी फाटक नहीं खुला। इस पर वह पीछे की खुली खिड़की से घर में दाखिल हुए। अंदर पहुंचने पर अलमारी का सामान बिखरा मिला और उसमें रखे नकदी व जेवर गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed