{"_id":"67e04de5975cfe62e3038fe7","slug":"the-widening-of-the-road-will-facilitate-movement-of-more-than-two-lakh-people-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-134517-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क के चौड़ीकरण से दो लाख से अधिक आबादी का आवागमन होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क के चौड़ीकरण से दो लाख से अधिक आबादी का आवागमन होगा सुगम
विज्ञापन
-बलरामपुर के पेहर बाजार से सिद्धार्थनगर के बाॅर्डर पर स्थित झंडे नगर तक होगा कायाकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। सड़क के चौड़ीकरण से बलरामपुर व सिद्धार्थनगर के करीब दो लाख से अधिक आबादी के लोगों का आवागमन सुगम होने वाला है। बलरामपुर के पेहर (रेहरा) बाजार, छिपिया हनुमान मंदिर से सिद्धार्थनगर की सीमा तक सड़क चौड़ी कराकर मरम्मत कराने की योजना तैयार की गई है।
दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क को चौड़ी कराने पर 42 करोड़ 50 लाख 60 हजार रुपये खर्च किए जांएगे। विभाग के द्वारा कार्यदायी संस्था को 15 महीने में सड़क के चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। 18 किलोमीटर लंबी सड़क तीन मीटर के बजाय सात मीटर चौड़ी होगी। दोनों जिलों के दो लाख से अधिक लोगों को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।
-- -
बलरामपुर के सदर व उतरौला के विधायक ने की थी पहल
बलरामपुर के सदर विधायक प्लटूराम व उतरौला के विधायक राम प्रताप वर्मा ने पहल करते हुए 16.5 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने के लिए शासन को प्रस्ताव दिया था। इसका चौड़ीकरण होने के बाद बलरामपुर और सिद्धार्थनगर के 150 गांव के दो लाख से ज्यादा लोगों को फायदा मिल सकेगा। 18 किलोमीटर लंबी यह सड़क 7 मीटर चौड़ी होने से बलरामपुर के महिली, हुसैनाबाद, गद्दीपुर, पेहर बाजार, मोहम्मद नगर ग्रिट, जाफराबाद, हुसैनाबाद, मासीहाबाद, रेहरा बाजार के साथ सिद्धार्थनगर जिले के बाॅर्डर पर स्थित बढ़नीचाफा नगर पंचायत के पास झंडे नगर तक चौड़ीकरण कार्य से सिद्धार्थनगर जिले के करीब 20 गांवों के लोगों की गोंडा, बलरामपुर व उतरौला आने जाने की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
-- -
बोले लोग
सड़क का कायाकल्प होने से अब आगमन तो बेहतर होगा साथ ही बलरामपुर जिले के लोगों सिद्धार्थनगर जिले तक आवागमन में 30 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी, जिससे समय भी कम लगेगास।
-विकास दुबे सेखुई ताज गांव निवासी
-- -
जिले के बढ़नी चाफा नगर पंचायत के सीमा पर स्थित बलरामपुर के झंडे नगर तक सड़क का चौड़ीकरण हो जाने से क्षेत्र का जहां व्यापारिक दृष्टि से विकास होगा, वहीं लोगों को बलरामपुर, गोंडा की यात्रा के दौरान कम दूरी तय करनी पड़ेगी।
- सौरभ मिश्र, समाजसेवी, डुमरियागंज
-- -
बोले जिम्मेदार
पेहर, हुसैनाबाद, गद्दीपुर और झंडे नगर तक जाने वाली सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण को लेकर शासन से मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जल्द ही सड़क के मरम्मत और चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
-राजेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण खंड बलरामपुर
-- -
संपर्क मार्ग जर्जर, राहगीर व स्कूली बच्चे हो रहे परेशान
फोटो- है
बिस्कोहर। बिस्कोहर-इटवा मुख्य मार्ग से संग्रामपुर गांव से जुड़े संपर्क मार्ग की स्थिति बहुत खराब है। रास्ते में गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को चलना तकलीफदेह साबित हो रहा है। इसकी मरम्मत नहीं हो रही। इटवा तहसील क्षेत्र के बिस्कोहर- इटवा मुख्य मार्ग से संग्रामपुर गांव को जोड़ने वाला करीब एक किमी. संपर्क मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में बदल गया है। गांव निवासी अर्जुन, गंगाराम, झिनमुन, प्रवेश गुरुदीन यादव, लक्ष्मण गुज्जू आदि ने बताया कि कई बार सड़क मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
-- -
बोले ग्रामीण
बिस्कोहर-इटवा मुख्य मार्ग से संग्रामपुर तक सड़क में गड्ढे हो गए हैं। सबसे ज्यादा गड्ढा तो कंपोजिट विद्यालय के सामने मार्ग पर है। मांग करने के बाद भी सड़क की मरम्मत का कार्य नहीं कराया जा रहा है। इससे हम ग्रामीणों के साथ स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
-शहजाद अहमद, ग्रामीण
-- -
बनने के बाद से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिससे सड़क की स्थिति बहुत खराब हो गई है। अब इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
-कैलाश शर्मा, ग्रामीण