फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The wedding party and the family clashed during the garland ceremony... the wedding party returned empty-handed

Siddharthnagar News: जयमाला में भिड़े बराती-घराती... बैरंग लौटी बारात

Fri, 27 Feb 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 27 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
The wedding party and the family clashed during the garland ceremony... the wedding party returned empty-handed
लोटन। लोटन कोतवाली के स्थानीय कस्बे में बुधवार रात एक शादी समारोह में उस वक्त हंगामा हो गया, जब जयमाल के दौरान बराती और घराती आपस में भिड़ गए। जयमाल के दौरान शुरू हुए विवाद में नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आईं। घराती जब बीच बचाव करने पहुंचे तो बराती पक्ष बिना शादी के दूल्हा को लेकर लौट गए। समझाने की कोशिश की गई, लेकिन बराती मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लोटन कस्बे में बुधवार को एक शादी समारोह आयोजित हो रहा था। बरात पार्टी जब दुल्हन के घर पहुंची तो सब कुछ ठीक चल रहा था। जयमाला के दौरान बरातियों और घरातियों में से किसी ने कुछ छींटाकशी कर दी। इसको लेकर अचानक बरातियों व घरातियों के बीच में विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई, जिसमें दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए। इस हंगामे में दुल्हन के परिवार वाले बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन बराती पक्ष ने उनकी एक नहीं सुनी और बिना शादी किए बरात लौट गई। इस घटना से दुल्हन के परिवार वाले काफी परेशान हैं और उनका कहना है कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए। इस संबंध में थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष लोटन डीके सरोज का कहना है कि सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed