{"_id":"67b8b6f6eecf837dac051963","slug":"the-road-to-medical-college-is-increasing-the-pain-of-patients-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-132827-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज की सड़क बढ़ा रही मरीजों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज की सड़क बढ़ा रही मरीजों का दर्द
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के परिसर में निर्माणधीन सड़क पर आवागमन करने में लोगों को हो रही परेशानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सड़क जर्जर होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। इससे उन्हें उपचार करवाने के लिए सड़क के गड्ढों में हिचकोले खाते हुए जाना पड़ रहा है, जबकि एमसीएच विंग की टूटी सड़क से गर्भवती महिलाओं को और भी परेशानी हो रही है।
मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग, इमरजेंसी, सहित ट्राॅमा सेंटर तक जाने वाली सड़क टूट कर जर्जर हो गई है। इससे मरीजों व गर्भवतियों को ऑटो, ई-रिक्शा व मोटरसाइकिल से जाने में सड़क पर बने गड्ढों में हिचकोले खाने पड़ते हैं। ऐसे में मरीजों की कई बार परेशानी और भी बढ़ जाती है, जबकि इमरजेंसी की तरफ सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से मरीजों की मुश्किल बढ़ गई है।
एमसीएच विंग की तरफ से जाने वाली सड़क पर पानी बहने से व बड़े-बड़े गड्ढे बनने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ट्राॅमा सेंटर के पास की सड़क खराब होने से प्लास्टर करवाने आने वाले मरीजों को और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।