{"_id":"5759a8804f1c1b23379c5c09","slug":"the-poll-did-not-change-even-after-ten-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिनों बाद भी नहीं बदले गए पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिनों बाद भी नहीं बदले गए पोल
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
महापाली मधुबेनिया मार्ग पर गिरा विद्युत पोल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। करीब दस दिन पहले आए तेज आंधी-तूफान के बाद क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। बर्डपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 व 11 में दर्जनों विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गए। इससे एक ओर जहां विद्युत व्यवस्था बाधित है, वहीं लोगों को आवाजाही में भी दिक्कत हो रही है।
दस दिन बीतने के बाद भी बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की बात तो दूर सड़क से पोल तक हटवाने की जहमत नहीं उठाई गई। जिसके चलते मधुबेनिया-महापाली व नौगढ़-महापाली मार्ग पर आवागमन बाधित है। बर्डपुर नंबर 11 के पिपरी, चुनमुनवा, गुजरपुरवा, महापाली, करीमपुर, दौलतपुर, दया नगर, बरगदही, गुलाबगढ़, हसना पुर, रसूलपुर आदि गांवों में भी दस दिनों से बिजली गुल है।
आंधी-तूफान आने के बाद इलाके का दौरा सदर विधायक विजय पासवान ने किया था। लोगों को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा था कि बिजली व्यवस्था ठीक कराई जाएगी। एक सप्ताह से भी ज्यादा समय बीतने के बाद भी काई कार्रवाई नहीं हुई।