फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The old man injured in the fight died

मारपीट में घायल हुए वृद्ध ने तोड़ा दम

Tue, 22 Jun 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
The old man injured in the fight died
मारपीट में घायल वृद्ध ने तोड़ा दम
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के थुम्हवा गांव में हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। थानाक्षेत्र के थुम्हवा गांव में दस रुपये के लिए तीन दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल वृद्ध की मंगलवार सुबह लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

क्षेत्र के थुम्हवा गांव में शनिवार की रात दस रुपये के लिए हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए थे। जिसमें हजरत अली (65) की हालत काफी गंभीर थी। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा था। इलाज के दौरान हजरत अली की मंगलवार सुबह मौत हो गई। उधर हजरत अली की पत्नी ने अरबुननिशा की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट सहित धारा में मुकदमा दर्ज किया था। मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बाबत कोतवाल बांसी छत्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed