{"_id":"68e012e5aaf900977e00442e","slug":"the-killing-of-meghnad-kumbhakarna-and-ravana-was-staged-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-145753-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मेघनाद, कुंभकर्ण व रावण वध का किया मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मेघनाद, कुंभकर्ण व रावण वध का किया मंचन
Fri, 03 Oct 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के गोपिया गांव में चल रहे 10 दिवसीय श्रीरामलीला का बृहस्पतिवार की रात भव्य समापन हुआ। कलाकारों ने मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण वध के दृश्य प्रस्तुत कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
राम-रावण युद्ध के मंचन में दिखाया गया कि भीषण संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम ने पहले मेघनाद का वध किया। इसके उपरांत रावण ने अपने भाई कुंभकर्ण को युद्ध के लिए जगाया। कुंभकर्ण और श्रीराम के बीच हुए घमासान युद्ध का मंचन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया। अंततः भगवान श्रीराम ने कुंभकर्ण का वध कर दिया। इसके बाद मंच पर रावण और श्रीराम के बीच निर्णायक युद्ध का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया गया।
भीषण संग्राम के उपरांत भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म की विजय और अधर्म के अंत का संदेश दिया। युद्ध के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे और वहां उनका धूमधाम से राज्याभिषेक हुआ। राज्याभिषेक के इस दृश्य के साथ रामलीला मंचन का समापन हुआ, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर सुशील पांडेय, मनीष पांडेय, रोहित, पिंटू, लवकुश यादव, शिवकुमार, कल्लू मौजूद रहे।