{"_id":"69d2b6a7a23f15085507ed41","slug":"the-impact-of-the-weather-patients-with-cold-and-fever-increased-due-to-infection-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156123-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मौसम की मार... संक्रमण से बढ़े सर्दी-बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मौसम की मार... संक्रमण से बढ़े सर्दी-बुखार के मरीज
Mon, 06 Apr 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों के एक घंटे इंतजार के बाद उपचार कराने पहुंची एक महिला मरीज- संवाद
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार का जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद दवा दी गई। इसमें संक्रमण से बुखार, जुकाम और खांसी से पीड़ित मरीजों के संख्या अधिक रही है। डॉक्टरों ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण मौसम से जुड़ी बीमारी अधिक परेशान कर रही है। लोगों को दवा देने के साथ ही बचाव के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। वहीं, मेले में आए गंभीर रोगियों को हायर सेंटर में इलाज कराने की सलाह दी जा रही है।
ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले अकराहरा, भुतहवा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों अंतर्गत आयोजित आरोग्य मेलों में रविवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इन स्वास्थ्य मेलों में कुल 61 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। ज्यादातर मरीज बदलते मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित थे। इनमें सर्दी जुकाम बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीज अधिक संख्या में थे।
बिस्कोहर में 72 मरीजों का हुआ उपचार
बिस्कोहर। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में दोपहर तीन बजे तक कुल 72 मरीजों का उपचार किया गया। डाॅ. एससी. शर्मा ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां दी। मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द एवं जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। इस अवसर पर फार्मासिस्ट राकेश चौधरी, धीरज राय आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डाॅ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर उनको आवश्यक दवा दी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 30 मरीज यहां पर आएं, जिसमें शुगर, बीपी, पेट, सांस फूलने, चर्म रोग और खांसी-बुखार के मरीजाें की संख्या अधिक रही। इन मरीजों की जांच कर उनको दवा देकर उचित सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
-- -
मौसम के बदलाव के समय सतर्क रहें मरीज
धेंसा। जोगिया ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आने वाले अधिकांश मरीजों को शुगर, सर्दी, जुकाम, बुखार, बीपी और त्वचा की समस्या थी। आरोग्य मेले में पहुंचने वाले मरीजों को डॉ. राकेश कुमार ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि इस समय मौसम बदल रहा है, दिन में गर्मी हो रही है। सभी मरीज विशेष सतर्कता बरतें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, अपने आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें, बाहर का तला-भूना समान न खाएं आप सभी लोग हमेशा सुरक्षित रहे। आरोग्य मेले में चिंकी, हरदेव, प्रमिला, तेज बहादुर, पुष्कर सिंह सहित 22 मरीज पहुंचे।
-- -
आरोग्य मेले पसरा सन्नाटा, एक घंटे में पहुंचे एक मरीज
शाहपुर। रविवार को सीएचसी बेवां क्षेत्र के प्राथमिक स्वस्थ केंद्र डुमरियागंज में डॉ. बीके सिंह, दांत के डाॅ. राम किशोर प्रजापति, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव मरीजों की प्रतीक्षा करते रहे। दोपहर एक बजे तक 13 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई थी। डाॅ. बीके सिंह ने कहा बदलते मौसम के चलते खांसी, जुकाम के मरीज अधिक आ रहे हैं। सभी को निशुल्क दवा उपचार किया गया है।