{"_id":"cdc989b6dc5d00e90a4671dd6e66d490","slug":"the-first-full-day-of-the-second-stage-of-the-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले का नामांकन पूरा आज से दूसरा चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले का नामांकन पूरा आज से दूसरा चरण
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। जिले के चार ब्लाकों में प्रधान पद के लिए .. नामांकन पत्र जमा हुए। अंतिम दिन होने के कारण कई ब्लाकों में देर शाम तक प्रत्याशी नामांकन के लिए डटे रहे। नामांकन के चलते पूरे दिन ब्लाक कार्यालयों पर गहमागहमी का माहौल रहा। सुरक्षा के लिए भारी फोर्स तैनात रही। बुधवार से दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया आरंभ होगा।
नामांकन के लिए सुबह 10 बजे से नामांकन के लिए नौगढ़ ब्लाक मुख्यालय पर प्रत्याशियों की भीड़ जुटने लगी थी। अधिकांश प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरने सहित अन्य कागजी औपचारिकताएं एक दिन पहले ही पूरी कर ली थी। मंगलवार को वह समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे।
ब्लाक कार्यालय के मुख्य गेट से सिर्फ प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी। उधर, भीड़ को देखते हुए अशोक तिराहे के पास ही पुलिस ने बैरिकेटिंग लगा दी थी, ताकि भारी वाहनों का आवागमन सीमित रहे। यहां देर शाम तक नामांकन की प्रक्रिया चलती रही। उधर, उसका बाजार, लोटन व बर्डपुर ब्लाक में भी नामांकन की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई।