{"_id":"6605a75c3c8468913b0cf9f0","slug":"the-family-had-gone-to-the-village-to-celebrate-holi-thieves-took-away-cash-and-jewellery-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-115040-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: होली मनाने गांव गया था परिवार, चोर समेट ले गए नकदी और जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: होली मनाने गांव गया था परिवार, चोर समेट ले गए नकदी और जेवरात
विज्ञापन
- गृहस्वामी की सूचना पर जांच में जुटी पुलिस
- चिल्हिया थाना क्षेत्र के बरगदवा चौराहे पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-सनई मार्ग स्थित बरगदवा चौराहे पर एक घर को बुधवार रात चोरों ने निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में घुसकर आभूषण सहित 50 हजार नकदी उठा ले गए। घटना के वक्त परिवार अपने गांव साहा में होली पर गया हुआ था। गृहस्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन की।
चोरी की वारदात के समय परिजन अपने गांव साहा होली मनाने गए थे। क्षेत्र के साहा गांव निवासी प्रदीप जायसवाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शोहरतगढ़- सनई मार्ग पर स्थित बरगदवा चौराहे के निकट वह परिवार सहित रह कर दुकान चलाते हैं। सोमवार को घर व दुकान बंद करके परिजन सहित साहा गांव होली मानने गए थे। बृहस्पतिवार सुबह बरगदवा पहुंचे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। कमरे में रखे बक्से के ताले टूटे थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
बक्से में रखा सोने का कंगन, हार और अन्य आभूषण सहित दुकान के गल्ले में रखे 50 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर चोरी हुए सामान व नकदी की जानकारी ली। वहीं, चोरों ने एक और घर का ताला तोड़ा था, लेकिन चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ चिल्हिया अमित कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।