{"_id":"62c5d4e0761bf525427cb277","slug":"the-exam-was-held-under-the-supervision-of-a-magistrate-siddharthnagar-news-gkp44284851","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ इम्तिहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ इम्तिहान
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ इम्तिहान
सिद्धार्थनगर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुधवार को जिले के पांच केंद्रों पर दो पाली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। सीसी कैमरे और मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए 2093 का पंजीकरण हुआ था। उनमें से 150 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से प्रारंभ होनी थी, लेकिन परीक्षार्थी सुबह आठ बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे। गेट पर जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रवेश पत्र देखने के बाद परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को भेजा गया। केंद्र पर तैनात मजिस्ट्रेट की देखरेख में प्रश्नपत्र बांटे गए।
परीक्षा समाप्त होने के बाद फिर कॉपी सील कराई गई। परीक्षा सकुशल संपन्न होने के मद्देनजर एडीएम उमाशंकर और एएसपी सुरेशचंद्र रावत बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज पहुंचे। वहां परीक्षा के बारे में जानकारी ली। ड्यूटी में लगे कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य केंद्रों पर दोनों अधिकारियों ने जांच की। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक हुई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस लगाई गई थी। इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि परीक्षा सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में 500 में से 35 अनुपस्थिति रहे। रत्नसेन डिग्री कॉलेज में 500 में से 26 अनुपस्थिति रहे। रत्नसेन इंटर कॉलेज कॉलेज बांसी में 293 में से 25 अनुपस्थिति रहे। शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में 400 में से 29 अनुपस्थिति रहे। बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय तेतरी बाजार में 400 में से 35 अनुपस्थिति रहे।