फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The Eid moon brought happiness... the market got a boost

Siddharthnagar News: खुशियां लेकर आया ईद का चांद... बाजार को मिली राैनक

Sat, 21 Mar 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The Eid moon brought happiness... the market got a boost
शहर के कपड़े वाली गली में ईद पर्व पर खरीदारी के दौरान लगी भीड़। संवाद
सिद्धार्थनगर। ईद का चांद दिखा और पूरीफिजा अचानक बदल गई। देर रात तक जमकर आतिशबाजी होती रही। शुक्रवार की रात जैसे-जैसे गहराती गई, बाजारों की रौनक और बढ़ती गई। नौगढ़, डुमरियागंज, बांसी, शोहरतगढ़, इटवा सहित तमाम छोटे-बड़े कस्बों के बाजार देर रात तक खचाखच भरे रहे। कहीं बच्चों के कपड़ों के तो कहीं जूते-चप्पल की दुकानों पर मोलभाव चल रहा था। बांसी के रहने वाले शमीम अहमद कहते हैं, तैयारी पूरी हो गई है, अब बस सुबह का इंतजार है। बच्चे तो रात से ही नए कपड़े पहनने की जिद कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के कुल 368 ईदगाह सहित 641 स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। शहर के जामा मस्जिद में सुबह आठ बजे नमाज अदा की जाएगी। उधर, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने विभिन्न मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नमाज के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ईद-उल-फितर की नमाज के साथ जिले में जश्न अपने चरम पर होगा। ईदगाहों और मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मौलाना बरकत ने बताया कि नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर “ईद मुबारक” कहेंगे और घर-घर मिठास बंटेगी। जिले की प्रमुख ईदगाहों में साफ-सफाई, पानी और सुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। डीएम के अनुसार प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और ट्रैफिक को लेकर विशेष व्यवस्था बनाई है। यातायात निरीक्षक अंब्रेश यादव ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे से 11 बजे तक हाइडिल तिराहे से तेतरी बाजार मार्केट व बांसी तिराहे से तेतरी बाजार मार्केट के मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी घंटे की खरीदारी ने बढ़ाई रफ्तार : रात 10 बजे के बाद भी बाजारों की रफ्तार कम नहीं हुई। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों और फुटवियर की दुकानों पर दिखी। व्यवसायी अनवर अली ने बताया कि बच्चों के लिए रंग-बिरंगे ड्रेस, युवाओं के लिए ट्रेंडिंग कुर्ता-पायजामा और पठानी सूट की खूब बिक्री हुई। महिलाओं ने भी आखिरी वक्त तक खरीदारी जारी रखी। सूट, अबाया, चूड़ियां और ज्वेलरी की दुकानों पर खासा दबाव रहा। दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक साफ दिखी।

इधर, शुक्रवार की रात ज्यादातर घरों की रसोई में चूल्हे देर तक जलते रहे। शहर के मोहम्मद खालिद बताते हैं कि सेवइयां भुनी गईं, मेवा काटा गया और शीर खुरमा की तैयारी की गई। डॉ. रामिश खान कहते हैं कि घरों में बिरयानी और अन्य पकवानों की तैयारी रात में ही पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed