फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   the cost of the district will change at cost of rs 155 crore.

सीएम योगी ने दिया तोहफा, 155 करोड़ से बदलेगी सिद्धार्थनगर की सूरत

Sun, 01 Sep 2019 11:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Sep 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
the cost of the district will change at cost of rs 155 crore.
लोहिया कला भवन में दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करते सीएम। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सिद्धार्थनगर जिले में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शिरकत करने पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की सूरत बदलने की पहल कर 13 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 10 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में कई प्रमुख सड़कें शामिल हैं। सीएम के इस पहल से जनपद की सूरत और सीरत बदलनी तय है।
विज्ञापन


शनिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित मातृ एवं शिशु कल्याण चिकित्सालय के भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान लोहिया कला भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने इस दौरान जिले में कुल 155 करोड़ की लागत से 23 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
बांसी-डुमरियागंज मार्ग, बांसी-नंदौर-खलीलाबाद मार्ग, एफएनबीएस यानि फरेंदा-नौगढ़-बढ़नी-श्रावस्ती मार्ग स्थित तुलसियापुर से भुतहिया खैरी उर्फ झुगवा-कठेला-बजराभारी मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य, एफएनबीएस पर स्थित मड़नी से ढेकहरी-संसरी-ढेबरूआ मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने बीटीआईबी मार्ग पर स्थित जीवपुर-बालेजिनवा से आमघाटी संपर्क मार्ग का निर्माण, डुमरियागंज-ढेबरूआ मार्ग पर बदलिया-सोहना अन्य जिला मार्ग के तीन किमी. होते हुए विकास खंड भनवापुर संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, मसिना-पथरा मार्ग से बनगडोरी से पटखौली संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्याम धनी राही, चौधरी अमर सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर, जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर, एडीएम सीताराम गुप्ता, एएसएपी मायाराम वर्मा, सीएमओ डॉ. आरके मिश्र, सीएमएस डॉ. रोचिस्मति पांडेय आदि अफसरों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed